फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडिंग के लिए दिलजीत ने लगाया पूरा जोर, हर हफ्ते छोड़ रहे नई फिल्म की सुरसुरी, अब इस सीक्वल की बारी

Fri, 17 Jul 2020 07:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diljit dosanjh
लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब तक फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू नहीं हो जाती, तब तक फिल्मों के कलाकार सुर्खियों में बने रहने के लिए नई नई फुलझड़ियां छोड़ते रहेंगे। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर है कि पिछले साल के अंत में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'गुड न्यूज' के निर्माता इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं। और इस सीक्वल के लिए वह दिलजीत से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म में दिलजीत के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल में दिलजीत के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। निर्माताओं को लगता है कि पहली फिल्म में अक्षय और करीना के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया गया था, इसलिए इसके सीक्वल में दिलजीत के किरदार के और भी कई पहलुओं को सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
diljit dosanjh
फिल्म में दिलजीत ने दिल्ली में रहने वाले एक हंसमुख पंजाबी का किरदार निभाया था। वह अपनी बिना सिर पैर वाली बातों से ही लोगों का मनोरंजन करता है। पिछले हफ्ते की बात है जब खबर थी कि सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों पर एक फिल्म बनाने वाले हैं।

4 of 5
दिलजीत दोसांझ
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अली अब्बास ने दिलजीत दोसांझ को चुना है। खबरें यह भी बताती है कि इसके लिए दिलजीत ने मौखिक रूप से हामी भी भर ली है। हालांकि, अभी लिखित तौर पर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज पर मंगल भारी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि दिलजीत को अंतिम बार फिल्म 'गुड न्यूज' में ही देखा गया था। अब वह अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आएंगे।

पढ़ें: 'एक दूजे के वास्ते 2' में दो नए चेहरों की एंट्री और आ रहा है 'जू क्वेस्ट' का कलर वर्जन समेत पांच फटाफट खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें