फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: राज कुंद्रा की टीम ने एक मीडिया हाउस को भेजा कानूनी नोटिस, बाकियों को दे रहे फोन पर धमकी

विज्ञापन
1 of 6
राज कुंद्रा के साथ रीना - फोटो : फेसबुक
सागरिका शोना की वीडियो प्रेस रिलीज में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम आने के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। राज कुंद्रा का नाम पहले भी अलग अलग तरह के विवादों में आता रहा है लेकिन, इस बार एक मॉडल ने सीधे नाम लेकर उन पर आरोप लगाए हैं। इस बीच सागरिका शोना का बयान प्रकाशित करने वाले मीडिया संस्थानों को राज कुंद्रा की तरफ से धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए हैं और उन्हें मानहानि के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, सागरिका शोना सुमन - फोटो : instagram/shilpashettians, screenshot from youtube
सागरिका शोना मामले में एक कथित नोटिस राज कुंद्रा की तरफ से एक मीडिया हाउस को भेजा गया है, जिसकी प्रति ‘अमर उजाला’ को मुहैया कराई गई है । साथ ही अन्य को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है। ये धमकी देने वाली महिला ने अपना नाम रीना बताया और सागरिका शोना के वजूद पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन

3 of 6
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9
पुलिस की अब तक की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि सागरिका शोना से न्यूड ऑडीशन की मांग करने वाला उमेश कामत अपने करियर में बहुत जल्दी तरक्की पाने वाला शख्स है। राज कुंद्रा के कार्यकारी सहायक से कंपनी के प्रबंध निदेशक तक की पोस्ट पर पहुंच जाने वाले इस शख्स ने ऐसा क्या किया कि कंपनी को उसे एक जूनियर पोस्ट से सीधे कंपनी का प्रबंध निदेशक बना देना पड़ा, पुलिस इसकी भी तफ्तीश करने में जुटी है। कामत की गिरफ्तारी के बाद उसे राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक पद से निलंबित कर दिया गया है।

4 of 6
सागरिका शोना सुमन - फोटो : screenshot from youtube
एक टीवी चैनल के संपादक को राज कुंद्रा की तरफ से भेजे गए कथित नोटिस में इस बात का भी खुलासा किया है कि उमेश कामत की तैनाती दिसंबर 2020 में ही हुई है। और, ये बात भी स्वीकार की गई है कि वह राज कुंद्रा का पांच साल तक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट रहा। नोटिस में इस बात पर जोर है कि उमेश कामत को जो भी काम या तरक्की दी गई वह पूरी तरह उसकी काबिलियत के आधार पर ही मिली। नोटिस में सागरिका शोना के लगाए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद भी बताया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty
गौरतलब है कि देश में सनी लिओनी के न्यूड वीडियो वाली वेबसाइट की तरह का पहला ऐप मॉडल पूनम पांडे ने जब लॉन्च किया था, तब भी राज कुंद्रा का ही नाम सामने आया था। पूनम पांडे का आरोप रहा है कि उनका और राज कुंद्रा की कंपनी का करार खत्म होने के बाद भी ये कंपनी उनके वीडियो इस्तेमाल करती रही। इस मामले की लेकर पूनम पांडे ने तमाम पुलिस और अदालती कार्यवाही भी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज कुंद्रा - फोटो : ANI
इसके अलावा राज कुंद्रा का नाम इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सट्टेबाजी रैकेट में भी सामने आ चुका है। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स पर सट्टेबाजी का आरोप लगने क बाद राज कुंद्रा को आजीवन क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा चुका है। इस प्रतिबंध के खिलाफ राज कुंद्रा सर्वोच्च न्यायालय में भी अपील दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें