राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे राज कुंद्रा ने कहा, हालांकि, दुर्भाग्य से मीडिया और मेरे परिवार द्वारा पहले ही 'दोषी' घोषित कर दिया गया है और मुझे कई स्तरों पर अपने मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए लगातार बहुत दर्द का सामना करना पड़ा है। ट्रोलिंग और नकारात्मकता की वजह से लोगों की घृणा बढ़ती ही जा रही है। मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता हूं लेकिन चाहता हूं कि इस निरंतर मीडिया ट्रायल के साथ मेरी प्राइवेसी में कोई दखल न दिया जाए। मेरा परिवार हमेशा से ही मेरी प्राथमिकता रहा है, इस मोड़ पर और कुछ भी मायने नहीं रखता है, मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है और मैं यही अनुरोध करता हूं, इस स्टेटमेंट को पढ़ने के लिए समय निकालने और अब से मेरी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद'।