फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन को सलमान की इस 'खूबी' से लगता है डर, कहा- करते हैं बहुत प्यार

Tue, 05 Jun 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
race-3
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' ईद के मौके पर रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है और फिल्म के स्टारकास्ट इस वक्त टीवी शोज पर जाकर इसका प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाली जैकलीन फर्नाडिंस ने सलमान को लेकर एक हैरान करने वाली बात कही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
race-3
जैकलीन ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने करीब लोगों को बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा वह उनकी देखभाल और इज्जत भी करते हैं। बता दें 'रेस-3' से पहले जैकलीन सलमान के साथ फिल्म 'किक' में भी काम कर चुकी हैं लेकिन अब उन्हें सलमान की एक चीज से बहुत डर लगता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
race-3
जैकलीन ने कहा कि जब कोई सलमान से पहली बार मिलता है तो उनके आस-पास ऐसी एनर्जी होती है जिससे कोई भी डर सकता है। उन्होंने कहा कि सलमान ऐसा जानकर नहीं करते हैं लेकिन उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि इतने सालों बाद भी उनके साथ काम करते हुए सेट पर मैं हमेशा सचेत रहती हूं। वह भले मेरे दोस्त और को-स्टार हैं लेकिन मैं अभी भी बेचैन और सचेत रहती हूं.. भगवान जाने न जाने क्यों?

 

4 of 5
salman khan race 3
जब भी मैं सेट पर सलमान के सामने होती हूं तो अपने डायलॉग भूल जाती हूं। हालांकि शूटिंग के दौरान ही ऐसा होता है और अगर हम शूट पर न हो तो हम नॉर्मल रहते हैं लेकिन एक बार जब आप उन्हें समझ जाएंगे, तब आपको पता चलेगा कि उनका दिल कितना बड़ा है।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan and daisy shah
सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं डेजी शाह ने कहा, "हां, मैंने ध्यान दिया है कि सलमान सर कैसे अन्य कलाकारों को खुद से ज्यादा  महत्व देते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें