लड़कों के साथ भी कि जाती है ऐसी हरकत
जोया ने मीडिया चैनल से इस खास बातचीत में आगे कहा कि इरॉटिक फिल्में बनाने वाली इंडस्ट्री में लड़कों का भी शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा, 'इस काम में लड़कों के साथ भी अश्लील हरकते की जाती हैं। जो लोग अपनी बॉडी दिखाने में सहज होते हैं उन्हें आसानी से काम मिल जाता है। लेकिन कुछ ऐसे लड़के भी हैं जो थिअटर से आते हैं, अच्छे ऐक्टर हैं और कुछ सीरियलों में भी काम कर चुके हैं, इसके बावजूद उनसे भी ये कहा जाता है कि अगर उन्होंने अश्लील फिल्म नहीं की तो तो उन्हें काम नहीं मिलेगा। फोन पर लड़कों को नॉर्मल ऑडिशन देने के लिए बुलाया जाता है और रोजाना 5 हजार रुपये देने का वादा किया जाता है। मगर जब वे लोग सेट पर आते हैं लेकिन जब वो वहां पहुंचते हैं तो नजारा ही कुछ अलग होता है। नागपुर की रहने वाली जोया साल 2004 में बीपीओ की जॉब करने के लिए मुंबई आई थीं। उन्होंने टीवी में 'सौभाग्यवती भव', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'फीयर फाइल्स' जैसे शोज में काम किया था।