पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। एक तरह जहां राज हिरासत में हैं तो वहीं पल पल उनसे जुड़ी कोई नई जानकारी सामने आ जा रही है। क्राइम ब्रांच की जांच में राज कुंद्रा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट से और भी कई बातें सामने आईं हैं।
अश्लील फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाने की थी प्लानिंग
पुलिस ने इस मामले में पहली चार्जशीट फाइल कर दी है जिसमें राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म बिजनेस को लेकर फिर नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा ने कंपनी के लिए एक टारगेट सेट किया था। वो 2023 तक इन फिल्मों के जरिए 34 करोड़ रुपये कमाने का गोल लेकर चल रहे थे। इससे पहले भी एक खुलासे में क्राइम ब्रांच ने बताया था कि राज कुंद्रा करीब 9 करोड़ रुपयों में कई वीडियोज को बेचने की डील भी कर चुके थे।