राज कुंद्रा की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही। अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा कोर्ट के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में हैं। इस मामले की छानबीन चल रही है, लेकिन अब इन सबके बीच महाराष्ट्र के बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने राज कुंद्रा पर गेम गैंबलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने गेम गैंबलिंग करके पैसे कमाए।
डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर हड़पे पैसे
बीजेपी प्रवक्ता राम कदम का कहना है कि राज कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीबों के खूब पैसे हड़पे हैं। बीजेपी नेता का ये भी कहना है कि राज कुंद्रा ने इस गेम के प्रचार प्रसार के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम का भी उपयोग किया है। बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने खा, ‘राजकुंद्रा ने गॉड(GOD)ऑनलाइन गेम के जरिए लोगों के साथ धोखा किया’। उन्होने आगे कहा, ‘हम शिल्पा शेट्टी की प्रतिभा का पूरा-पूरा आदर करते हैं। लेकिन राज कुंद्रा के इस ऑनलाइन गेम का प्रचार करने के लिए शिल्पा शेट्टी के चेहरे का इस्तेमाल किया गया।