फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: छलनी से मुंह छिपाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- चांद भी मत देखना दाग लग जाएगा

Fri, 14 Oct 2022 10:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते गुरुवार को देशभर में करवाचौथ की धूम थी। आम से लेकर खास तक हर किसी ने इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया और पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। मौनी रॉय, गीता बसरा, रवीना टंडन, सुनीता कपूर, कटरीना कैफ समेत अन्य अभिनेत्रियों ने भी इस त्योहार को मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन समेत अन्य अभिनेत्रियां अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हुईं और एकसाथ सभी ने इस त्योहार का आनंद लिया।
विज्ञापन

2 of 4
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के इन सेलेब्स की करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज धूम मचा रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर जिसने फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है वो है राज कुंद्रा का वीडियो। मजेदार बात ये है कि इस बार राज कुंद्रा किसी हेलमेट या मास्क से नहीं बल्कि छलनी से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। राज कुंद्रा का ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
राज कुंद्रा - फोटो : social media
दरअसल अनिल कपूर के घर पर करवाचौथ का सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर राज कुंद्रा भी पत्नी शिल्पा शेट्टी का व्रत तुड़वाने वहां पहुंचे। तभी पैपराजी ने राज कुंद्रा को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनको कैमरे में कैप्चर करने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान राज कुंद्रा का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राज छलनी से अपना चेहरा छिपाते हुए अनिल कपूर के घर जाते नजर आए। उस छलनी पर दिल बना हुआ था, साथ ही एसएसके लिखा था।

Karwa Chauth: कटरीना कैफ ने पहला, तो गीता बसरा ने पति से दूर मनाया करवा चौथ, देखें सितारों की खूबसूरत तस्वीरें
 
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। यूजर्स भी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मास्क नहीं मिला आज'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये ऐसे मुंह छिपाकर बेईज्जती डबल करवा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'काम उलटे करे फिर मुंह छिपाओ।' एक और शख्स ने कहा, 'तुम भइया चांद मत देखना उसमें भी दाग लग जाएगा'। कोई लिख रहा है, 'चांद छिपा चांदनी में'। बता दें कि राज कुंद्रा के लिए यूजर्स हर बार ऐसे ही फनी कमेंट्स करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें