फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMDB Rating: 'कांतारा' की दहाड़, तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Fri, 14 Oct 2022 09:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कांतारा और केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
IMDB Rating: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिन में अपनी लागत का पांच फीसदी कमा लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 72.81 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को अन्य भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
कांतारा - फोटो : social media
इतना ही नहीं फिल्म, केजीएफ 2 (171.50 करोड़ रुपये), आरआरआर (86 करोड़ रुपये) और 777 चार्ली (51 करोड़ रुपये) के बाद कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ-साथ फिल्म ने आईएमडीबी रेटिंग में भी बढ़त हासिल कर ली है।

जब डर से अटक गई थी श्याम रामसे की सांस, कई साल बाद लिख डाली थी 'वीराना

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
खबर लिखते वक्त तक फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 थी। बता दें कि यह IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसका मतलब, इस फिल्म ने साल 2022 की ब्लॉकबस्टर केजीएफ: चैप्टर 2 और आरआरआर को पछाड़ दिया है। यश की केजीएफ 2 को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग दी गई है। वहीं, एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है। 

सुस्त पड़ी 'पीएस-1' की रफ्तार, 'डॉक्टर जी' बन अमिताभ और ऋतिक को टक्कर दे पाएंगे आयुष्मान?

4 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
देखिए चारों फिल्मों की रेटिंग से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक का डेटा
फिल्म रेटिंग कन्नड़ बॉक्स ऑफिस
कांतारा 9.6 72.81 करोड़ रुपये
777 चार्ली 9.0 51 करोड़ रुपये
केजीएफ: चैप्टर 2 8.4 171.50 करोड़ रुपये
आरआरआर 8.0 86 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next