फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: सेलिना जेटली को राज कुंद्रा ने नहीं बल्कि शिल्पा ने किया था अप्रोच, इस एप में काम करने को लेकर हुई थी बात

Wed, 28 Jul 2021 01:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, सेलिना जेटली - फोटो : Instagram
राज कुंद्रा के मामले में एक के बाद एक खुलासा हर किसी को हैरान कर रहा है। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री को भी इस मामले के बाद काफी बदनामी झेलनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर राज को खूब ट्रोल किया जा रहा है। राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे रिलीज करने के मामले में अब तक पूनम पांडे से लेकर शर्लिन चोपड़ा तक ने कई खुलासे किए। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ‘हॉटशॉट’ में काम करने के लिए बॉलीवुड की कई जानी मानी अभिनेत्रियों को भी अप्रोच किया गया था। जिसमें नेहा धूपिया, किम शर्मा, नोरा फतेही, सेलिना जेटली सहित कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

सेलिना जेटली ने दिया बयान

इस खबर के सामने आने के बाद अब सेलिना जेटली के स्पोक्सपर्सन ने बयान दिया है। बीते दिनों राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद यह खबर आई थी कि राज कुंद्रा ने सेलिना जेटली को भी अपने इस विवादित एप में काम करने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन सेलिना जेटली के स्पोक्सपर्सन ने इन सभी खबरों को गलत बताया और कहा कि उन्हें एप में काम करने के लिए अप्रोच तो किया गया था लेकिन वो राज कुंद्रा का विवादित एप नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी, सेलिना जेटली - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी के एप के लिए किया था अप्रोच

एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि सेलिना जेटली को राज कुंद्रा के एप के लिए नहीं बल्कि उन्हें शिल्पा शेट्टी के जेएल स्ट्रीम्स (JL Streams) में काम करने के लिए अप्रोच किया गया था। सेलिना जेटली के स्पोक्सपर्सन के अनुसार शिल्पा शेट्टी का वो एप प्रोफेशनल लोगों के लिए डीसेंट एप है। उनके स्पोक्सपर्सन ने कहा सेलिना जेटली को राज कुंद्रा का एप क्या है इस बारे में पता भी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी, सेलिना जेटली - फोटो : Instagram
शिल्पा और सेलिना अच्छी दोस्त हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे बातचीत करते हुए स्पोक्सपर्सन ने बताया कि शिल्पा और सेलिना अच्छी दोस्त हैं इसलिए उन्हें शिल्पा ने जॉइन करने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन पहले से ही किए गए कमिटमेंट्स की वजह से सेलिना जेटली उनके एप को जॉइन नहीं कर पाईं। बता दें कि सिर्फ सेलिना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई और अदाकाराओं को भी इस एप को जॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया था।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा ने विज्ञापन पर खर्च किए लाखों रुपए

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें राज कुंद्रा के ईमेल से पता चला है कि राज भारत से एप चला रहे थे और एक कंपनी को ईमेल भेजते थे जो प्रमुख अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन देने में मदद करती है। पुलिस अधिकारी ने कहा साइबर फोरेंसिक की मदद से हमने राज कुंद्रा के मोबाइल फोन से कई ईमेल निकाले हैं। क्राइम ब्रांच ने यह भी कहा कि रेड ट्यूब मोबाइल, यू पोर्न मोबाइल और फ्रॉन सहित प्रमुख पोर्न वेबसाइटों पर विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। हमारी जांच में यह सामने आया है कि वह इन प्रमुख पोर्न वेबसाइटों को हॉटशॉट्स एप के विज्ञापन देने के लिए लाखों रुपये देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
14 दिन की न्यायायिक हिरासत में हैं राज कुंद्रा

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने का आरोप है। इस मामले में क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर से लेकर उनके बैंक खातों पर भी पूरी नजर रख रही है। मामले की जांच जारी है और आए दिन इस केस में नए मोड़ आ रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें