फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lowest Opening Films: राजकुमार राव के दामन पर सबसे कम ओपनिंग का दाग, देखिए पिछले तीन साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Tue, 24 May 2022 06:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी सिनेमा की खराब ओपनिंग करने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको ये लग रहा है कि अभिनेत्री कंगना रणौत की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘धाकड़’ ही हाल फिलहाल की रिलीज के दिन सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म है तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में ऐसे और भी कई सितारे शामिल हैं जिनकी फिल्मों की ओपनिंग इससे भी कम रही है। फिल्म ‘धाकड़’ की ओपनिंग के बारे में अब तक यही बताया जा रहा था कि इसने रिलीज के पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए लेकिन अब जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक इस फिल्म की ओपनिंग पहले दिन नेट कलेक्शन के हिसाब से करीब 50 लाख रुपये ही रही। लेकिन, अगर बीते तीन साल की बात करें तो सबसे कम ओपनिंग के मामले में अभिनेता राज कुमार राव इससे भी बड़ी फ्लॉप फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दे चुके हैं और इस फिल्म में उनकी जोड़ीदार थी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
‘धाकड़’ साल की सबसे बड़ी फ्लॉप
हिंदी सिनेमा के सिनेमाघरों में होने वाले कारोबार पर नजर रखने वाले इन दिनों अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ के डेली कलेक्शन पर नजर रखे हुए हैं। फिल्म के सही कलेक्शन के आंकड़े इस फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी जी स्टूडियोज ने अब तक जारी नहीं किए हैं। ये भी पता चला है कि फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकारों को लेकर भी अभी बात फाइनल नहीं हुई है। जी नेटवर्क से लंबे समय से जुड़े रहे कारोबारी कमल मुकुट के बेटे दीपक मुकुट ने फिल्म ‘धाकड़’ के निर्माण में आर्थिक साझीदारी की है।
विज्ञापन

3 of 5
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी की फिल्म ‘झुंड’ भी लिस्ट में
इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में से जिन फिल्मों की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम रही, उनमें बेशक कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ ही नंबर वन पर है। इसके बाद इस लिस्ट में ये फिल्में शामिल हैं।

साल 2022 में सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
रैंकिंग  फिल्म ओपनिंग
(करोड़ रुपये में)
1. धाकड़ 1.20
2.     झुंड 1.38
3.            बधाई दो    1.65
4. जर्सी     2.93
5. रनवे 34   3.00

4 of 5
Madam Chief Minister - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा और अर्जुन  की सुपरफ्लॉप फिल्में
कोरोना महामारी के बीच बीते साल जब भी सिनेमाघर खुले तो कुछ फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों में पहले दिन सबसे कम कलेक्शन ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का रहा और उसके बाद नंबर रहा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का।

साल 2021 में सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
 
रैंकिंग फिल्म ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
1. मैडम चीफ मिनिस्टर 0.05
2. संदीप और पिंकी फरार 0.06
3. रामप्रसाद की तेरहवीं 0.15
4. साइना 0.15
5. थलाइवी 0.32
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : social media
राजकुमार राव की सुपरफ्लॉप फिल्म
और, अगर आपको लगता है कि हिंदी फिल्मों के कारोबार में ये गिरावट कोरोना महामारी के चलते हैं तो साल 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने से पहले रिलीज हुईं इन फिल्मों की ओपनिंग के आंकड़े आपको चौंका देंगे। राजकुमार राव जैसे सितारे की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ को दर्शकों ने तब पूरी तरह नकार दिया था।

साल 2020 में सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
रैंकिंग फिल्म ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
1. शिमला मिर्ची 0.01
2. हैपी हार्डी एंड हीर 0.03
3. सब कुशल मंगलवार  0.15
4. भंगड़ा पा ले 0.18
5. इंदु की जवानी 0.22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें