अमेजन प्राइम की शानदार वेब सीरीज 'पंचायत' इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दर्शकों को सीरीज की कहानी से लेकर इसमें नजर आए किरदारों की एक्टिंग तक, सब कुछ पसंद आ रहा है। इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आए हैं, जिनके काम की भी खूब तारीफ हो रही है। जितेंद्र कुमार ने इस सीरीज में 'सचिव जी' का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेता की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कैसे हुई?