आरके स्टूडियो
स्टूडियो में लगी आग से पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैंस भी बेहद दुखी थे । इस स्टूडियो ने बूट पॉलिश, आवारा, श्री 420, जागते रहो जैसी सामाजिक चेतना को जगाने वाली फिल्में दीं । वहीं रोमांस की हदों को लांघती कुछ ऐसी फिल्में भी दीं जो मिसाल बन गईं। सत्यम, शिवम, सुंदरम, प्रेम रोग, प्रेमग्रंथ, राम तेरी गंगा मैली राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्में साबित हुई थीं।