फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बोले सनी देओल, कहा- 'ऐसी बातें करने वालों के दिलों में कड़वाहट'

Mon, 27 Aug 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yamla pagla deewana
अपने जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का एक गाना 'राफ्ता राफ्ता' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन दिनों धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Sunny Deol
इसी सिलसिले में जब सनी देओल से नेपोटिज्म के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं लगता है कि नेपोटिज्म जैसा कोई मुद्दा है। सारे स्टार किड्स सफल नहीं होते हैं। मैं केवल इसलिए इंडस्ट्री में नहीं टिका हूं कि मेरे पिता ने मुझे लॉन्च किया है। मेरे अंदर कुछ टैलेंट होगा इसलिए यहां तक पहुंचा हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
Sunny Deol
सनी देओल ने कहा कि 'जो लोग कमजोर होते हैं और कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं वही गुस्से में ऐसी बातें करते हैं। उनके मन में ऐसी कड़वाहट भरी हुई होती है। दूसरों पर निशाना साधते हैं लेकिन खुद को और अच्छा करने की कोशिश नहीं करते। नेपोटिज्म पर इतना ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इस मुद्दे पर क्यों बात की जा रही है मुझे तो यह समझ में नहीं आ रहा है।'
विज्ञापन

4 of 4
सनी देओल
गौरतलब है कि नेपोटिज्म पर सबसे पहले कंगना रनौत ने बहस छेड़ी थी। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जाकर कंगना ने उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। तब से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। कुछ एक्टर्स इसको सही ठहराते हैं तो कुछ इसे सिरे से खारिज कर देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें