13 अगस्त 1936 को एक दक्षिण भारतीय परिवार में जन्मी वैजयंतीमाला को नृत्य से काफी लगाव था और यही उनके फिल्मी करियर की वजह भी बना। एक डांस शो के दौरान एवीएम फिल्म कंपनी के मालिक एम वी रमन ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया लेकिन वैजयंतीमाला अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी, इसलिए उन्होने इस ऑफर को ठुकरा दिया लेकिन रमन ने उन्हें अच्छी खासी रकम ऑफर कर उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए राजी कर लिया।