फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की पुण्यतिथि और अभिनेत्री मोहिना कुमारी को परिवार सहित हुआ कोरोना, पांच खबरें

Tue, 02 Jun 2020 07:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
हिन्दी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले अभिनेता राज कपूर की आज पुण्यतिथि है। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ राज कपूर एक कामयाब निर्देशक और निर्माता भी थे। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले राज कपूर की दो फिल्मों ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई थी। राज कपूर की परवरिश और उन्हें स्टार बनाने में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा हाथ था। राज कपूर के करियर की शुरुआत एक थप्पड़ से हुई थी। 

जब अपनी इस हरकत पर राज कपूर ने खाया था थप्पड़, अवार्ड शो में पड़ा दौरा
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मदद करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। वो 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। सोनू, मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर से लेकर सोशल मीडिया तक पर सोनू और उनकी टीम लोगों की मदद के तैयार खड़ी है।

बस और फ्लाइट के बाद अब सोनू सूद ने ट्रेन से किया एक हजार मजदूरों को रवाना, स्टेशन पर खुद गए सबको छोड़ने
 
विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम और तारिक फतेह - फोटो : Social Media
भारत में टिड्डियों के हमले पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने पोस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेशी पत्रकार तारिक फतेह के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए जायरा ने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। 

तारिक फतेह के तंज पर जायरा वसीम का जवाब, बोलीं- मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
बिहार के मुजफ्फरपुर  रेलवे स्टेशन से कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। प्लेटफॉर्म पर एक प्रवासी महिला का शव पड़ा था। शव के चारों तरफ उस महिला का मासूम बच्चा घूम रहा था, उसे ये अहसास ही नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। इस वीडियो ने सबको हिलाकर रख दिया था। जब बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने मदद का हाथ बढ़ा दिया।

प्लेटफॉर्म पर मृत मां के साथ खेलते बच्चे की मदद को आगे आए शाहरुख खान, बोले- मैं जानता हूं कैसा महसूस होता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है। इस संक्रमण की वजह से लोगों के सामने मुसीबतें पैदा हो गई हैं। तमाम बड़े- बड़े सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री मोहिना कुमारी को हुआ कोरोना, परिवार सहित क्वारंटीन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें