फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो गोवा गॉन के निर्देशकों का डिजिटल धमाका, रिलीज हुआ मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' का ट्रेलर

Thu, 05 Sep 2019 03:32 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच भारत में अपना दबदबा बनाने को लेकर छिड़ी जंग में प्राइम वीडियो ने अपना ब्रह्मास्त्र फेंक दिया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में एक मराठी ब्राह्ण गणेश गायतोंडे के किरदार के मुकाबले में प्राइम वीडियो ने एक बनारसी ब्राह्ण श्रीकांत तिवारी को उतारा है। एक खुफिया एजेंसी के इस अंडरकवर एजेंट का किरदार कर रहे हैं मनोज बाजपेयी और इस सीरीज का नाम है, द फैमिली मैन जिसका ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर से समझ आता है कि श्रीकांत इस सीरीज में अपनी पारिवारिक जिंदगी और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आ रहा है। श्रीकांत नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी की बेहद गोपनीय शाखा के लिए काम करता है और उसका काम है आतंकी हमलों की आशंका वाली जगहों की पहचान करना और देश में बड़े पैमाने पर होने वाले आतंकी हमलों को समय से पहले कार्रवाई कर नाकाम करना।
विज्ञापन

3 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : instagram
वेबसीरीज द फैमिली मैन से मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में बना चुकी यह निर्देशक जोड़ी इस फिल्म की निर्माता भी है। द फैमिली मैन को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, जर्मन, जापानी, फ्रेंच, इवालवी, ब्राजीलियन, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं में दुनिया भर में एक साथ 20 सितंबर को रिलीज करने की तैयारी है।

4 of 5
Manoj Bajpayee
ट्रेलर के हिसाब से फैमिली मैन तेज रफ्तार वाला ड्रामा थ्रिलर है। दुनिया भर में स्थानीय स्तर पर की जा रही गंभीर राजनीति इस ड्रामा थ्रिलर का बैकग्राउंड है। सीरीज के बारे में राज और डीके कहते हैं, “हम लंबे समय तक चलने वाली कहानी पर सीरीज बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमें सही प्लेटफॉर्म की तलाश थी। हमें अमेज़न के रूप में शानदार पार्टनर मिला। हकीकत में यह काफी शानदार सफर रहा है। ये हमारी नई और रोमांचक पारी का आगाज है और फैमिली मैन के साथ हमने नई शैली और नया नजरिया अपनाया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manoj Bajpayee
द फैमिली मैन में मनोज वाजपेयी के साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियमणि भी डिजिटल डेब्यू करेंगी। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज यादव, शरद केलकर, गुल पनाग, संदीप किशन, दर्शन कुमार, सन्नी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी भी शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें