सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' है । कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था । फिल्म की सफलता के लिए सोनम गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने अंधेरीचा राजा पहुंचीं । इस मौके पर सोनम लाल अनारकली सूट पहने नजर आईं । उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था ।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । उन्होंने गणेश की वंदना की । साथ ही मूषक के कान में एक मुराद भी मांगी । माना जाता है कि गणेश की सवारी मूषक के कान में जो भी मुराद बोली जाए, वो पूरी हो जाती है । गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अंधेरीचा राजा में हर साल भव्य पंडाल लगाया जाता है । यहां के गणपति भी विशालकाय होते हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
हर साल बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज यहां गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। बता दें कि फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी इसी नाम से 2008 में आये अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। कहानी जोया की है, जिसे 2011 के वर्ल्ड कप मैच के दौरान टीम का लकी फैक्टर समझा जाता है।
4 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
'द जोया फैक्टर' को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दलकीर सलमान भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय कपूर भी नजर आएंगे । अपनी फिल्म को लेकर सोनम ने कहा था, 'मेरा नाम सोनम है, उसका मतलब लकी ही होता है। जब मैं पैदा होने वाली थी उसी वक्त मेरे पिता का सबसे अच्छा वक्त आया था। राम लखन और तेजाब जैसी फिल्में की थी उन्होंने। इसलिए मेरा परिवार मुझे अपने लिए बहुत लकी मानता है।'
बता दें की फिल्म द जोया फैक्टर का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है, जो इससे पहले परमाणु और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्में बना चुके हैं। इससे पहले सोनम फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आई थीं । शादी के बाद ये सोनम की दूसरी फिल्म है ।