फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे प्रतीक बब्बर, लखनऊ में दो दिन तक चलेगा फंक्शन

Tue, 22 Jan 2019 09:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prateik babbar
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक प्रतीक और सान्या की शादी 23 जनवरी को है। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Prateik Babbar - फोटो : social media
ऐसा माना जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक की होने वाली पत्नी सान्या सागर NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। बता दें सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था।

4 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि, कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prateik babbar
प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें