फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर की शादी से लेकर नमृता शिरोडकर के बर्थडे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Tue, 22 Jan 2019 08:55 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
namrata shirodkar
नमृता शिरोडकर आज मना रहीं अपना 47वां बर्थडे

मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को हुआ था। नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ साल 2005 में शादी की। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।

कई सुपरहिट के बाद फिल्मों से गायब हुईं सलमान खान की ये हीरोइन, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसी
विज्ञापन

2 of 5
Prateik Babbar - फोटो : social media
आज प्रतीक बब्बर, सान्या सागर के साथ लेंगे सात फेरे

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा-गिन्नी और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के बाद अब फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी करने जा रहे हैं । शादी आज यानी 22 जनवरी को लखनऊ से होगी ।  शादी की रस्में दो दिन तक चलीं । ऐसा माना जा रहा है कि इस शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं ।

सान्या सागर के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगे प्रतीक बब्बर, लखनऊ में दो दिन तक चलेगा फंक्शन
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
क्या सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं सारा अली खान

सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया । दर्शकों ने भी फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को खूब सराहा । अब खबर है कि ये जोड़ी रील से रियल बन गई है । जी हां, 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए सारा अली खान स्पेशली देहरादून से वापस आईं । सुशांत के दिन को खास बनाने के लिए सारा साथ में केक लेकर आई थीं. दोनों स्टार्स खास मौके पर डिनर डेट पर गए ।

कार्तिक आर्यन को छोड़ इस स्टार को डेट कर रहीं सारा अली खान, पिता सैफ को भी जानकर होगी हैरानी

4 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
चुनाव लड़ने के सवाल पर आया करीना कपूर का बयान 

हाल ही में खबर आई कि करीना कपूर भोपाल की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी । कांग्रेस पार्षदों का मानना है कि भोपाल में 40 साल से बीजेपी का कब्जा है । युवाओं में करीना कपूर की अच्छी फैन फॉलोइंग है और करीना युवाओं का वोट हासिल कर पाएंगी । इस पूरे मामले पर करीना कपूर खान का बयान सामने आया है । एक्ट्रेस ने यह साफ कर दिया है कि उनका पूरा फोकस फिल्में हैं, राजनीति नहीं। 

चुनाव लड़ने की खबर पर आया करीना कपूर का रिएक्शन, बोलीं- 'मुझे फिल्में करने से ही फुर्सत नहीं...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amrita rao
अमृता राव ने बताया, 'स्टार किड की वजह से फिल्म से कर दिया गया था रिप्लेस'

17 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाली 'विवाह' एक्ट्रेस ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी की है । अमृता फिल्म 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी । हाल ही में एक इंटरव्यू में अमृता ने बताया कि उन्हें एक फिल्म से किसी स्टारकिड की वजह से निकाल दिया गया था । इसके बाद डायरेक्टर का जो बर्ताव था वो भी बहुत बुरा था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें