80 के दशक में राज बब्बर बॉलीवुड का वह चमकता सितारा थे जिसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां दीवानी थी। राज बब्बर ने 38 साल के करियर में अपनी फिल्मों से न केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि आज की तारीख में वह फेमस राजनेता भी हैं। राज बब्बर 23 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर हम आपको राज बब्बर से जुड़ी 10 रोचक बातें बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Raj Babbar
फिल्मों में आने से पहले राज बब्बर ने स्ट्रीट थियेटर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद राज बब्बर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। राज बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी।
विज्ञापन
3 of 11
Raj Babbar
फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में राज बब्बर ने एक बलात्कारी का किरदार निभाया था। इस रोल ने ही राज बब्बर को बॉलीवुड में पहचान दिलाई और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में राज को जीनत अमान के साथ रेप सीन करना था जिसकी वजह से वह काफी घबरा गए थे। राज बब्बर इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वो नए हैं और जीनत अमान इतनी बड़ी हीरोइन।
4 of 11
Raj Babbar
'इंसाफ का तराजू' फिल्म के बाद राज बब्बर बी आर चोपड़ा के मानों फेवरेट एक्टर बन गए थे। उन्होंने लगभग अपनी सारी फिल्मों में राज बब्बर को काम देना शुरू कर दिया था। राज ऐसे हीरो थे जो विलेन से लेकर हीरो सभी किरदारों में आसानी से अपने आप को फिट कर लेते थे।
विज्ञापन
5 of 11
Raj Babbar
राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
6 of 11
Raj Babbar
राज बब्बर ने दो शादियां की थी उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा और दूसरी का नाम स्मिता पाटिल हैं। कहा जाता है कि फिल्म 'भीगी पलकें' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल को प्यार हो गया था। राज उस वक्त स्मिता के प्यार में इस कदर पागल थे कि कुछ भी कर सकते थे।
विज्ञापन
7 of 11
Smita And Raj babbar
स्मिता की दीवानगी राज बब्बर के सिर इतनी चढ़ गई थी कि 80 के दशक में ही राज और स्मिता लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसके साथ ही राज ने नादिरा को छोड़ स्मिता से शादी तक रचा ली थी।
8 of 11
Raj Babbar
राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। जूही, आर्य और प्रतीक बब्बर। जूही और आर्य नादिरा से है तो वहीं प्रतीक स्मिता और राज का बेटा है। स्मिता के निधन के बाद राज फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए थे।
9 of 11
Raj Babbar
राज बब्बर ने 38 साल के करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें निकाह ,सौ दिन सास के, इंसाफ का तराजू, उमराव जान और दौलत फिल्में शामिल हैं।
10 of 11
Raj Babbar
राज बब्बर ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन में भी काम किया है। राज बब्बर ने फेमस टीवी सीरियल 'महाभारत' में भरत का किरदार निभाया था।
फिल्मों के अलावा राज बब्बर राजनीति में भी अच्छा मुकाम हासिल किया है। राज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी। फिलहाल राज बब्बर कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।