रेड 2
- फोटो : X
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गुरुवार के दिन रिलीज हुई (Raid 2) 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला। फिल्म ने रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को पांचवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये और छठे दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'रेड 2' ने सातवें दिन बुधवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया और आठवें दिन अजय की फिल्म ने गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले हफ्ते 95.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 99.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अगर इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही तो जल्द ही 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।
यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda: 'VD14' और 'Kingdom' के बाद में 'SVC59' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा, शेयर किया शानदार लुक