फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक और वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज आरोप, पांच खबरें

Mon, 30 Nov 2020 12:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय, पत्नी के साथ वाजिद खान - फोटो : Twitter
Rahul Roy Suffers Brain Stroke: सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 


  

Rahul Roy: राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में कराया गया भर्ती
 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन सेलिब्रिटी सभी देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। इसी के चलते कई बार ये सेलेब्स ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। लेकिन कपिल ने भी अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी।

यूजर ने कपिल शर्मा से कहा 'चुपचाप कॉमेडी कर', कॉमेडियन ने जवाब से कर दी बोलती बंद
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खासी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दें को लेकर अपनी बात रखती ही रहती हैं। इस वजह से कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है जिसकी वजह से कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

कंगना ने किसान आंदोलन वाली 'दादी' को बताया शाहीन बाग की बिलकिस बानो, ट्रोल होते ही ट्वीट किया डिलीट

 

4 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। किसी न किसी से वजह कृष्णा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते हैं। हाल ही में जब एक यूजर ने कृष्णा को ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने मुहतोड़ जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। 

टाइगर श्रॉफ की बहन का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहा था यूजर, कृष्णा ने एक जवाब से बोलती कर दी बंद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्रामट
Late Wajid Khan wife on life in an inter caste marriage: साल 2020 हिंदी सिनेमा के लिए काल साबित हुआ। इस साल कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनमें से एक दिग्गज गायक और संगीतकार वाजिद खान भी हैं। वाजिद खान का इस साल जून में इंतकाल हो गया था। अचानक हुए उनके इंतकाल ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सभी को हैरान कर दिया है।

लव जिहाद पर बहस के बीच दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज खुलासा- 'धर्म परिवर्तन को किया था मजबूर'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें