फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की बहन का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहा था यूजर, कृष्णा ने एक जवाब से बोलती कर दी बंद

Sun, 29 Nov 2020 10:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। किसी न किसी से वजह कृष्णा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते हैं। हाल ही में जब एक यूजर ने कृष्णा को ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने मुहतोड़ जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
दरअसल कृष्णा श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से एक एक मिरर सेल्फी साझा की थी। इस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए पूछा, "आपने अपने चेहरे के साथ कुछ करवाया है क्या? अलग लग रही हो?" इस पर कृष्णा ने यूजर को ऐसा जवाब दिया जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram
ट्रोल को जवाब देते हुए कृष्णा ने लिखा, 'दोस्त, हर कोई समझता है कि मैंने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए कुछ कराया है। यह मेकअप है और इसे लिप्स की ओवरलाइनिंग कहते हैं। तुम लोग ऐसी औरतों की सोहबत में रहते हो जो रात को कुछ और सुबह कुछ और दिखाई देती हैं।'

4 of 5
कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा का ये जवाब सुनकर यूजर हैरान रह गया। उसने फिर जवाब देते हुए लिखा, 'वाह क्या जवाब है। बहुत अच्छे से किया है।' कृष्णा ने इस चैट का जवाब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी साझा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कृष्णा का इबान हायम से उनका ब्रेकअप हो गया था। कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी फैन क्लब्स आप सभी बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन के साथ एडिट की हुई तस्वीरों में टैग करना बंद कर दीजिए। अब हम साथ नहीं है, तो कृपया हमें एक साथ मत जोड़िए। आप सभी को बता रही हूं क्योंकि ये सार्वजनिक है, धन्यवाद।'

इन अभिनेत्रियों ने बताया शादी की नहीं होती कोई उम्र, किसी ने 40 तो किसी ने 60 साल में लिए सात फेरे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें