पत्नी के साथ राहुल महाजन
- फोटो : instagram/therahulmahajan
राहुल महाजन ने अपनी तीसरी शादी को दुनिया की नजरों से बचाकर करने बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी दोनों शादियों का प्रसारण बड़े स्तर पर हुआ था और दोनों ही टूट गईं। ऐसे में उन्होंने तीसरी शादी प्राइवेट सेरेमनी में की, क्योंकि उन्होंने लगा कि लोगों की नजर लग जाएगी। मुंबई के मालाबार हिल्स में कुछ चार पांच मंदिर हैं, जिनके बीच राहुल ने नताल्या संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने दस से पंद्रह गार्ड रखे थे ताकि कोई फोटो या वीडियो न ली जा सके। हालांकि राहुल को बाद में ये ध्यान आया कि उनके पास तो शादी के वीडियो और फोटो ही नहीं हैं। इसलिए उनके पास नताल्या संग शादी की कुछ ही तस्वीरें हैं।