फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee with Karan 7: कार्तिक आर्यन ने इशारों में कसा करण के शो पर तंज, कहा- रैपिड फायर शो में...

Mon, 25 Jul 2022 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर के कई मामलों पर खुलकर अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन सी चीज है जिसकी वजह से वह प्राउड फील करते हैं। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं आजकल रैपिड फायर शोज में काफी पॉपुलर हूं।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
दरअसल कार्तिक का यह कटाक्ष कॉफी विद करण शो के लिए था। हाल ही मे इस शो में सारा अली खान शिकरत करने पहुंची थीं। इस शो में करण ने रैपिड फायर राउंड में सारा से उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही करण ने सारा और कार्तिक के रिलेशनशिप को भी कंफर्म किया था।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान आए थे करीब
बता दें कि कार्तिक और सारा एक साथ फिल्म लव आज कल 2 में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि लव आजकल 2 की रिलीज के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी। 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इस समय कई फिल्मों में व्यस्त हैं। वह जल्द ही रोहित धवन की फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फ्रेडी और कबीर खान की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, सारा अली खान की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार अतरंगी रे में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह धनुष के अपोजिट दिखी थीं। इसके अलावा वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें