फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन शायर होने के साथ ही शानदार गीतकार भी थे राहत इंदौरी, सुनें उनके ये 10 खूबसूरत गीत

Tue, 11 Aug 2020 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
राहत इंदौरी(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर शायर और दिग्गज गीतकार राहत इंदौरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनका इंतकाल दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे, 70 साल की उम्र में 11 अगस्त को राहत इंदौरी ने आखिरी सांस ली। राहत इंदौरी जितने उम्दा शायर थे उतने की शानदार गीतकार भी थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कई शानदार गाने लिखे थे। राहत इंदौरी के इंतकाल पर हम आपको उनके कुछ खूबसूरत गानों से रूबरू करवाते हैं।

विज्ञापन

गाना- चोरी चोरी जब नजरें मिलीं
यह गाना साल 1998 में आई फिल्म करीब का है। इस गाने को अभिनेता बॉबी देओल और अभिनेत्री नेहा बाजपेयी पर फिल्माया गया है। इस खूबसूरत गाने को कुमार सानू और संजीवनी ने गाया है। 
 
विज्ञापन

गाना- ये रिश्ता
यह गाना फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज का है। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस गाने को तब्बू और कुणाल कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को रीना भारद्वाज ने गाया है। 

गाना- बुंबरो
इस गाने को अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। यह गाना फिल्म मिशन कश्मीर का है। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस गाने को सुनिधि चौहान और शंकर महादेवन ने गाया है।
विज्ञापन

गाना- नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम तूने
इस सुपरहिट गाने को अजय देवगन, अमिर खान, जूही चावला और काजोल पर फिल्माया है। यह गाना साल 1997 में आई फिल्म इश्क का है। इस गाने को कुमार सानू और उदित नारायण ने बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया है।
विज्ञापन

गाना- दिल को हजार बार रोका रोका रोका
यह गाना साल 2004 में आई फिल्म मर्डर का है। इस गाने को अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल पर फिल्माया गया है। इस गाने को अलीशा चिनॉय ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- देख ले
यह गाना फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का है। इस गाने को जिम्मी शेरगिल पर फिल्माया गया है। इस गाने को सुनिधि चौहान के गाया है। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस साल 2003 में आई थी।

गाना- दो कदम और सही
यह गाना फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज का है। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस गाने को तब्बू और कुणाल कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने में सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। 

गाना- छन छन
यह गाना साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का है। इस गाने को ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने खूबसूरत अंदाज में गाया है। 

गाना- दीवाना दीवाना
यह गाना फिल्म दर्द का है। यह फिल्म साल 1996 में आई थी। इस गाने को अभिजीत और साधना सरगम ने गाया है। इस गाने को अभिनेत्री जूही चावला और अरबाज खान पर फिल्माया गया है। 

गाना- मुर्शिद
राजत इंदौरी ने यह गाना साल 2017 में आई फिल्म बेगम जान के लिए लिखा था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने बेहद खूबूसरत अंदाज में गाया है। 
विज्ञापन

गाना- आज हमने दिख का हर किस्सा
इस खूबसूरत गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। यह गाना साल 1993 में आई फिल्म सर का है। इस गाने को पूजा भट्ट और अतुल अग्निहोत्री पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें