राधिका मुथुकुमार
- फोटो : Instagram
हाल ही में धारावाहिक ‘क्या हाल, मि. पांचाल’ में दिखीं राधिका को इस बात की खुशी है कि उन्हें छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक को निभाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ये नेक्स्ट जेनेरशन सिमर अपने साथ अनेक नए किरदार ला रही है। लेकिन, दीपिका कक्कड़ के साथ काम करने का अनुभव इनमें सबसे अनोखा है। राधिका ने उम्मीद जताई कि दर्शक धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ के दूसरे सीजन को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना वह पहले को दे चुके हैं।