फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल क्वीन बन चुकी राधिका आप्टे लखनऊ में, बताया क्यों है रात अकेली!

Wed, 20 Feb 2019 10:10 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shanaya kapoor with sanjay kapoor - फोटो : social media
साल 2018 में फिल्मों, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों से डिजिटल एंटरटेनमेंट में नंबर वन बनी रहीं राधिका आप्टे की इस साल की पहली फिल्म रात अकेली की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। राधिका आप्टे इन दिनों ऑफबीट फिल्मों और एडल्ट वेब सीरीज की पहली पसंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Radhika Apte
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स और घूल वेब सीरीज में उनके काम की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हो चुकी है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ही फिल्म लस्ट स्टोरीज में एक स्कूल टीचर के अपने छात्र के साथ बने जिस्मानी रिश्तों वाली कहानी में भी राधिका का काम उनके फैन्स को खूब पसंद आया। 
विज्ञापन

3 of 5
radhika apte
बड़े पर्दे पर पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद से राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा के तमाम निर्देशकों की भी पहली पसंद बन चुकी है। राधिका आप्टे ने साल 2019 की पहली फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से निर्देशक बने हनी त्रेहन की साइन की है। 

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
इस फिल्म में वह अपने फेवरिट को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हनी त्रेहन फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। यही वह फिल्म है जिससे अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरूआत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika Apte - फोटो : social media
राधिका आप्टे की आखिरी रिलीज फिल्म बॉम्बेरिया थी जो 18 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में राधिका आप्टे के साथ एक्टर शक्ति कपूर और उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर नजर की भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें