अपनी हरकतों से पहले शाहरुख खान और फिर ऋतिक रोशन के निशाने पर आए अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर करीब-करीब खत्म हो चुका है। अर्जुन रामपाल आखिरी बार किसी बड़े प्रोजेक्ट में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रा वन' में नजर आए थे ।
विज्ञापन
2 of 5
arjun rampal
इसी फिल्म के दौरान शाहरुख खान के साथ हुई अनबन की वजह से अर्जुन रामपाल को किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में काम मिलना बंद हो गया। अर्जुन रामपाल तब से छोटे बजट की या स्वतंत्र निर्माताओं की फिल्में ही करते रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
arjun rampal
अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरुण गवली की कहानी पर बनी उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म 'डैडी' भी सुपर फ्लॉप रही और टेलीविजन पर भी उनकी एंट्री का कोई फायदा नहीं हुआ। अब अरसे बाद उन्हें जी5 की वेबसीरीज द फाइनल कॉल में काम मिला है।
4 of 5
arjun rampal
सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस ट्रेलर को यूट्यूब पर रेस्पॉन्स भी काफी अच्छा मिला है। अर्जुन अपनी इस सीरीज का ट्रेलर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ शेयर भी खूब कर रहे हैं, लेकिन किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से अर्जुन को बड़ी फिल्म का बुलावा अब तक आया नहीं है।
इस सीरीज को लेकर अर्जुन रामपाल का कहना है- 'बहुत बार फिल्मों के लीड एक्टर मुझे बोल चुके हैं कि मैं कई बाकी किरदार से ज्यादा भारी पड़ा हूं। मैं वही करता हूं जो रोल मुझे दिया जाता है और उसको अच्छे से करना मेरी आदत है।'