फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे का एक और बोल्ड सीन लीक, शावर के नीचे नहाती दिखीं

Tue, 29 Nov 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस राधिका आप्टे जो हमेशा ही अपने लीक हुए बोल्ड सीन को लेकर सुर्खियों में रही हैं इन दिनों फिर से कुछ इसी तरह के मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो शावर के नीचे नहाती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ एक प्लास्टिक जैसे जालीदार कवर से ढका हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

राधिका आप्टे की एक और फिल्म का बोल्ड सीन लीक, पहले भी हो चुकी हैं इसका शिकार

2 of 5
कहा जा रहा है कि ये लीक हुआ सीन उनकी आने वाली फिल्म 'बोम्बाइरिया' का है और इस बात को खुद फिल्म के डायरेक्टर माइकल ई वॉर्ड ने कन्फर्म किया है। मुंबई मिरर के मुताबिक डायरेक्टर ने कहा कि ये सीन उन्ही की फिल्म 'बोम्बाइरिया का है जिसे उसी दौरान शूट किया गया था जब अनुराग कश्यप की एक फिल्म का सीन लीक हुआ था। उसमें भी राधिका आप्टे ही थीं।

खबर है कि इस फिल्म में राधिका आप्टे का न्यूड सीन भी है। इस फिल्म में उनका रोल एक ऐसी पब्लिसिस्ट का है जिसका फोन एक चोर छीनकर भाग जाता है। वो इससे डर जाती है क्योंकि उसके फोन में उसका एक एमएमएस होता है।
विज्ञापन

राधिका आप्टे की एक और फिल्म का बोल्ड सीन लीक, पहले भी हो चुकी हैं इसका शिकार

3 of 5
वैसे ये पहली बार नहीं है जब राधिका की फिल्मों के सीन इस तरह लीक हुए हों। उनकी पिछली फिल्म 'पार्च्ड' का भी एक सेक्स सीन लीक हो गया जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि राधिका ने इस लीक को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

राधिका आप्टे की एक और फिल्म का बोल्ड सीन लीक, पहले भी हो चुकी हैं इसका शिकार

4 of 5
- फोटो : Twitter
इससे पहले उनकी एक इंटरनेशनल फिल्म का बोल्ड सीन लीक हुआ था जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इस लीक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जा रहा है कि राधिका आप्टे की असल जिंदगी में लीक सीन को लेकर जो भी हो-हल्ला हुआ है उसको भी इस फिल्म में शामिल किया गया है। लेकिन अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका आप्टे की एक और फिल्म का बोल्ड सीन लीक, पहले भी हो चुकी हैं इसका शिकार

5 of 5
फिलहाल इस लीक को लेकर राधिका आप्टे की तरफ से कोई भी कमेंट नहीं आया है। बता दें कि 'बंबईरिया' एक इंडो-ब्रिटिश प्रोडक्शन है जिसमें अक्षय ओबोरॉय, सिद्धांत कपूर, रवि किशन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें