राधे श्याम
- फोटो : instagram/hegdepooja
बता दें कि राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राधे श्याम' एक बड़े बजट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, प्रियदर्शी, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म दिल को दहला देने वाली प्रेम कहानी पर आधारित है जिसकी पृष्ठभूमि वर्ष 1920 में पेरिस में तय की गई है।