आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सीरीज में आर माधवन ने लेखक आर्या की भूमिका निभाई थी। माधवन की पत्नी की भूमिका सुरवीन चावला ने निभाई थी जो एक वेंचर कैपिटलिस्ट है. दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है लेकिन अपनी संतान की वजह से दोनो एक छत के नीचे रहते हैं। आर्या की हरकतों और आदतों से उनकी पत्नी तंग आ चुकी है। बात में कमियां निकालना, हर चीज को आलोचनात्मक नजरिए से देखना, बिना किसी की परवाह किए हर मामले में अपनी राय रखना, लोगों से बहस करना, आर्या की आदत बन चुकी है। आर माधवन ने इस किरदार को उतनी ही सहजता से निभाया था जितना सहज वह असल जीवन में दिखते हैं। एक लेखक की भूमिका में उन्होंने अद्भुत काम किया है, जो अपने मन की बात कहने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।