फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then & Now: हर फिल्म में अलग अंदाज में नजर आए आर माधवन, यहां देखें एक्टर के फिल्मों में हुए ट्रांसफॉर्मेशन

Wed, 01 Jun 2022 09:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए अपने फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। 1998 में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है।
विज्ञापन
1 of 6
आर माधवन - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए अपने फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। 1998 में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है। एक जून 1970 में जन्मे अभिनेता आर माधवन इस आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने लंबे फिल्म करियर के दौरान एक्टर ने ना सिर्फ कई फिल्में की, बल्कि इन फिल्मों के साथ लुक्स में बदलाव किया है। आइए जानते हैं अभिनेता के फिल्मी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 6
रहना है तेरे दिल में - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रहना है तेरे दिल में

साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' ने मार माधवन को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार को आज भी लोग बेहद पसंद हैं। फिल्म के उनके लुक की बात करें तो माधवन ने इस फिल्म में बिखरे हुए बाल और अपनी मासूमियत से कई लड़कियों का दिल चुरा लिया था। 

विज्ञापन

3 of 6
3 इडियट्स - फोटो : Social media

3 इडियट्स

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म में देश की शिक्षा प्रणाली की सच्चाई और दोस्ती की अद्भुत कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में आर माधवन ने फरहान कुरैशी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके चॉकलेटी लुक सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था। 


 

4 of 6
तनु वेड्स मनु - फोटो : Social media

तनु वेड्स मनु

'तनु वेड्स मनु' में आर माधवन का मनु शर्मा वाला किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस फिल्म में अभिनेता ने अपने अभिनय से हर लड़की का दिल जीत लिया था। इसमें माधवन ने एक ऐसे पति के किरदार में नजर आए थे, जो अपनी पत्नी से परेशान गया है। इस फिल्म के दो भाग आए थे। फिल्म के दोनों की भागों में माधवन ने एक बेहद सिंपल पति के लुक में नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
साला खड़ूस - फोटो : Social media

साला खड़ूस

माधवन ने लगभग अपनी सभी फिल्मों अपने हेयस्टाइल और पहनावे में बदलाव किया है। साल 2016 में आई उनकी फिल्म 'साला खड़ूस' में उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में एक्टर बॉक्सर के किरदार में दिखाई दिए, जिसके चलते उन्हें अपनी बॉडी पर काफी काम करना पड़ा था। अपने इस किरदार में अभिनेता चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज से अलग एक रफ एंड टफ मैन के लुक में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर. माधवन - फोटो : Amar Ujala

'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' 

लगभग हर फिल्म में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले अभिनेता आर माधवन अब जल्द ही अभिनय के बाद निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाते नजर आने वाले हैं। एक्टर जल्द ही अपनी बनाई फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' नजर आएंगे। पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता नंबी नारायणन के किरदार में नजर आएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें