फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस पर भड़के थे माधवन, अब यूजर्स ने लिया निशाने पर

Sat, 16 Mar 2019 05:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhavan - फोटो : social media
एक्टर आर. माधवन इन दिनों साइंटिस्ट नाम्बी नारायण की जिंदगी पर आधारित फिल्म रॉकेट्री में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन भी माधवन ने ही किया है। इस बीच माधवन ने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
madhavan - फोटो : social media
माधवन ने कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सवाल उठाए जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया गया था। माधवन ने लिखा कि 'यह वाकई काफी बुरा है। ऐसी भी क्या राजनीतिक दुश्मनी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के सामने नीचा दिखाया जाए। इस तरह की उम्मीद नहीं थी।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
Madhavan - फोटो : social media
माधवन के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'सर, उस वक्त आप कहां थे जब बीजेपी हर दूसरे दिन मनमोहन सिंह का मजाक बनाती थी। यही नहीं सोनिया गांधी को तो आइटम डांसर तक बता दिया गया था।'

 

4 of 5
Madhavan - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'वो विपक्ष हैं। अगर आप ऐसी चीजों को देखना चाहते हैं तो शायद आपने 2014 का इलेक्शन नहीं देखा। जब आईटी सेल के लोग राहुल गांधी पर जोक्स बना रहे थे। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhavan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि 'कभी आपको बीजेपी का ट्विटर हैंडल भी चेक कर लेना चाहिए।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें