फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhokha Round D Corner: आर माधवन की फिल्म के टीजर रिलीज की डेट जारी, इस दिन होगा सच-झूठ का खुलासा

Tue, 16 Aug 2022 11:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन बीते दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर काफी चर्चा में थे। अभिनेता की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन
1 of 4
धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन बीते दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर काफी चर्चा में थे। अभिनेता की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में हर किसी को माधवन का अभिनय काफी पसंद आया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अपनी इस फिल्म के बाद अब अभिनेता जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही  में इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

 

विज्ञापन

2 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर माधवन जल्द ही नई फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई थी। इसी बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। हाल ही  में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म का टीजर कल यानी 17 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। टीजर रिलीज की जानकारी देते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा,  आखिर क्या सच क्या झूठ? यहां हर मोड़ पर धोखा है।

विज्ञापन

3 of 4
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' - फोटो : social media

बता दें कि आर माधवन की इस फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में शुरू हुई थी। इस फिल्म में माधवन के अलावा अभिनेता अपार शक्ति खुराना, दर्शन कुमार भी नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म को भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा निर्मित किया गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

 

विज्ञापन

4 of 4
धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : Social media

फिल्म की बात करें तो धोखा- राउंड डी कॉर्नर एक सस्पेंस अधारित फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को सभी किरदारों के नेगेटिव रोल देखने के लिए मिलेंगे। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर यह फिल्म एक शहरी कपल की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि आर माधवन स्टारर फिल्म राउंड डी कार्नर 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें