कभी-कभी फिल्मों की कहानी उन्हें देखने जाने के लिए मजबूर कर देती है। कुछ समय पहले हमने ऐसा द कश्मीर फाइल्स के साथ देखा और अब वही कामयाबी आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट को मिल रही है। दरअसल, यह फिल्म समीक्षकों के साथ दर्शकों का दिल भी जीत रही है। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन भी कर रही है। दरअसल, वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को काफी फायदा मिला है, जिसके चलते उसके कलेक्शन में लगातार सुधार हो रहा है। फिल्म को तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा के अलावा हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में माधवन ने लीड रोल निभाया है। साथ ही, फिल्म का निर्देशन भी किया।