फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: माधवन ने थ्री इडियट्स के शूटिंग दिनों को किया याद, बताया- नशे वाले सीन में आमिर ने किया था कारनामा

Sun, 17 Mar 2024 10:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन ने अपनी लाइफ से जुड़े 3 इडियट्स पलों को भी याद किया और बताया कि उन्होंने कैसे अपने निराश पिता से दिल की बात की थी। 
विज्ञापन
1 of 5
थ्री इडियट्स, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक है। आमिर के साथ फिल्म में करीना कपूर खान, शरमन जोशी और आर माधवन समेत कई स्टार्स नजर आए थे। माधवन ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से जुड़े कुछ यादगार सीन याद किए। उन्होंने उस सीन के बारे में बात की, जिसमें फिल्म के मुख्य किरदारों को नशे में होना पड़ा था। माधवन ने कहा कि वह किसी और के नहीं बल्कि आमिर के कहने पर उस दिन सेट पर नशे में थे।
विज्ञापन

2 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : अमर उजाला
आर माधवन ने बताया कि आमिर ने कहा था कि नशे में होने का नाटक करके शांत रहने की तुलना में नशे में रहना बेहतर होगा। उन्होंने कहा, 'आमिर का विचार यह था कि नशे वाले सीन में आपको कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, जैसे कि आप नशे में हैं। आपको पीना चाहिए और ऐसे व्यवहार करना चाहिए जैसे आप सामान्य हैं। हम नौ बजे शूटिंग करने वाले थे, इसलिए आमिर ने योजना बनाई कि 8 बजे तक हम शराब पीना शुरू कर देंगे और साढ़े आठ, पौने नौ तक हम तीन-चार पेग पी चुके होंगे।' 

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, दिवंगत गायक की मां ने दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन

3 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया, 'उसी समय लाइट बंद हो गई, इसलिए साढ़े आठ बजे उन्होंने कहा कि दो घंटे और बचे हैं। फिर जब तक शॉट आया तो हमने सोचा कि हम पूरी तरह से नार्मल थे। मगर हमें एहसास नहीं था कि हमें सीन की लाइनें देने में घंटों लग रहे थे।' माधवन ने अपनी लाइफ से जुड़े 3 इडियट्स पलों को भी याद किया और बताया कि उन्होंने कैसे अपने निराश पिता से दिल की बात की थी। 

4 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
माधवन ने कहा, 'मैं आठवीं में फेल हो गया, क्योंकि मुझे गणित में 39% मार्क्स आए थे। मैं बहुत अच्छा विद्यार्थी नहीं था, जिससे मेरे माता-पिता बहुत निराश थे। उनका सपना था कि मैं शादी कर टाटा स्टील में शामिल हो जाऊं और अपने पिता के साथ उसी घर में रहूं। मुझे याद है कि मेरे माता-पिता बहुत दुखी थे। क्योंकि वह मेरे अभिनेता बनने से नाखुश थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे बताया, 'अंतिम इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आवेदन अस्वीकार कर दिए जाने के बाद हम रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। उनकी आंखों में आंसू थे। तभी उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने तुम्हारे साथ क्या गलत किया है? इस पर मैंने कहा कि अप्पा, मुझे नहीं पता कि मैं क्या बनूंगा। मगर मुझे ये पता है कि मैं क्या नहीं करना चाहता और मैं आपका काम नहीं करना चाहता। अगर मैं 30 साल तक मेज पर बैठा रहा, तो मैं किसी को मार दूंगा। मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा।' 

Randeep Hooda Interview: कांग्रेस की गोभी खोदने के लिए नहीं बनाई ये पिक्चर, सशस्त्र क्रांति पर इतिहास...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें