फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: 'टेस्ट' से पहले इन फिल्मों में अपने अभिनय से माधवन ने चौंकाया, लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 08 Apr 2025 08:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Grey Shade Roles: आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म 'टेस्ट' सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस फिल्म में वह ग्रे शेड किरदार में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
'टेस्ट' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन की सादगी और रोमांटिक हीरो वाली इमेज हर किसी को पसंद है, लेकिन ग्रे शेड और नेगेटिव किरदारों में भी वो कमाल कर जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'टेस्ट' रिलीज हुई, जिसमें उनके ग्रे शेड किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। उनके अभिनय की लगातार हो रही तारीफ के बीच आइए अभिनेता की उन फिल्मों पर नजर डालते हैं जिसमें माधवन ने ग्रे शेड या नकारात्मक किरदारों से सबको चौंकाया।
Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बताया सिंगापुर हादसे में घायल बेटे मार्क की सेहत का हाल, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
विज्ञापन

2 of 6
आयथा एझुथु  - फोटो : यूट्यूब
आयथा एझुथु 
साल 2004 में आई मणिरत्नम की इस फिल्म में माधवन ने इनबासेकर का रोल निभाया था। फिल्म में वह ग्रे शेड किरदार में नजर आए थे।  उनके इसमें किरदार के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन शानदार था। लोगों को इस फिल्म में उनकी अदाकारी खूब पसंद आई थी।
Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग, बोलीं- 'बहुत धमाल किया, बड़ा मजा आया'
विज्ञापन

3 of 6
विक्रम वेधा  - फोटो : यूट्यूब
विक्रम वेधा 
फिल्म विक्रम वेधा साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस सुपरहिट तमिल फिल्म में माधवन इंस्पेक्टर विक्रम बने। इसमें उनका ग्रे शेड किरदार था। फिल्म में वह सही-गलत की जंग में उलझे नजर आते हैं। विजय सेतुपति के साथ उनकी टक्कर फिल्म की जान थी। माधवन ने इस रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया था।

4 of 6
सव्यसाची - फोटो : यूट्यूब
सव्यसाची
इस एक्शन थ्रिलर में माधवन ने अरुण राज वर्मा का किरदार निभाया। ये रोल रहस्यमयी और चालाक है, जो कहानी को रोमांचक बनाता है। नागा चैतन्य के साथ उनकी मौजूदगी ने फिल्म को खास बनाया। उनकी एक्टिंग में गहराई साफ झलकी।
विज्ञापन

5 of 6
धोखा: राउंड द कॉर्नर - फोटो : यूट्यूब
धोखा: राउंड द कॉर्नर
2022 की इस फिल्म में माधवन यथार्थ सिन्हा के रोल में थे। उनका किरदार प्यार और दुख से शुरू होता है, लेकिन बाद में क्रूर सच सामने आता है। कहानी में उनकी पत्नी को बंधक बनाया जाता है और फिर ट्विस्ट आता है। माधवन ने इस जटिल रोल को बखूबी निभाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान
पिछले साल यानी 2024 में रिलीज हुई 'शैतान' में माधवन एक खतरनाक विलेन बने नजर आए थे। उनका किरदार डरावना और क्रूर था, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया था।  इस रोल में उनकी जबर्दस्त एनर्जी दिखी। फिल्म में वो हीरो से टकराते हैं और कहानी को नया रंग देते हैं। ये उनके करियर सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें