फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'गदर 2' से लेकर 'बॉर्डर' तक, सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में

Tue, 08 Apr 2025 03:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Movies: सनी देओल ने अपने करियर में दर्जनों फिल्मों में काम किया है। आइए आज उनकी उन पांच फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की। 
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर में उनके दमदार एक्शन और जबर्दस्त डायलॉग्स ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसंड्रा जैसे सितारे नजर आएंगे। 'जाट' से पहले सनी देओल की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई की है। आइए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं...
Allu Arjun New Film: एटली के साथ अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का एलान, अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा
विज्ञापन

2 of 6
'गदर 2' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
गदर 2
'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 284.63 करोड़ रुपये कमाए और 24 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के बीच जबर्दस्त हिट रही। फिल्म की कुल कमाई 525.45 करोड़ रुपये रही। 
Pawan Kalyan: सिंगापुर में हादसे का शिकार हुए पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

3 of 6
गदर - फोटो : सोशल मीडिया
गदर: एक प्रेम कथा
18.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 2001 की सबसे बड़ी हिट थी। सनी देओल के तारा सिंह किरदार ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। यह फिल्म आज भी उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भारत में कुल 76.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 6
यमला पगला दीवाना - फोटो : एक्स
यमला पगला दीवाना
देओल परिवार (सनी, बॉबी और धर्मेंद्र) की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। लोगों को फिल्म में कॉमेडी के साथ एक्शन का भी पूरा डोज मिला। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और हिट साबित हुई। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 55.28 करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
बॉर्डर - फोटो : ट्विटर
बॉर्डर 
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह मल्टी-स्टारर फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। सनी देओल की दमदार एक्टिंग और देशभक्ति की भावना ने इसे सुपरहिट बनाया। उस दौर में इसकी कमाई शानदार थी। फिल्म ने भारत में 39.46 करोड़ रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सुपरहिट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यमला पगला दीवाना 2 - फोटो : एक्स
यमला पगला दीवाना 2
पहले पार्ट की सफलता के बाद यमला पगला दीवाना का सीक्वल बनाया गया, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी। कमाई के मामले में इस फिल्म ने निराश किया। क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 36.7 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें