फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: आर माधवन ने कोरोना काल में खरीदी बोट, कैप्टन का लाइसेंस भी लिया; बोले- 'ये बहुत मुश्किल नहीं'

Wed, 12 Feb 2025 10:59 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन ने कोरोना काल में एक बोट खरीदी, उन्होंने इसी दौरान इस बोट को चलाना भी सीखा और टेस्ट देकर उसके कैप्टन का लाइसेंस भी लिया। 
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता आर माधवन महामारी के दौरान अपने बेटे की स्विमिंग ट्रेनिंग में उसकी मदद के लिए दुबई चले गए थे। उन्होंने कहा कि वह उस शहर से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने इस दौरान पैसों से जुड़ी असुरक्षा के बारे में बात की और खुद खरीदी बोट और उसके लाइसेंस के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
बैंक बैलेंस के बारे में नहीं है जानकारी
रणविजय सिंह द्वारा होस्ट की गई मैशेबल की दुबई जर्नी सीरीज में माधवन ने कहा कि जब वह छोटे थे, तो वह अपनी पासबुक देखकर अपने बैंक बैलेंस पर नजर रख सकते थे लेकिन इन दिनों प्रक्रियाएं अधिक बोझिल हो गई हैं। माधवन ने कहा, “मैं अपने बैंक खाते को लेकर सच में असुरक्षित हूं। मैं नहीं जानता कि मेरे पास कितने रुपये हैं और मैं इसकी कितनी जांच कर सकता हूं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि इससे क्या होगा।"
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के लिए खरीदी बोट
माधवन ने कहा कि उन्होंने एक बोट भी खरीदी, साथ ही उसका कैप्टन लाइसेंस भी लिया। लोगों को लगता है कि मैं बड़ी याच खरीदी लेकिन ये सच नहीं है। माधवन ने कहा, मेरे पास सिंपल और छोटी सी बोट है। ये मेरे परिवार के लिए भी बहुत है। माधवन ने कहा, हां! ये सच है कि मुझे हमेशा से कैप्टन का लाइसेंस चाहिए था। मैं हर नए साल को कुछ नया सीख कर  उसे और खास बनाना चाहता हूं।

4 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधवन ने सीखा बोट चलाना सीखा
माधवन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मैंने बोट के कैप्टन का लाइसेंस लिया। साथ ही बोट भी चलाना सीखा। ये उतना मुश्किल नहीं है। आप 10-15 दिन अगर ऐसा करना सीखते हैं तो एग्जाम देकर और प्रैक्टिस करके आप बहुत आसानी से इसका लाइसेंस पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
फाइनेंशियल स्टेटस के लिए बोले माधवन
इससे पहले जस्ट टू फिल्मी को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी फाइनेंशियल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी को लगता है कि मैं पैसे के मामले में बहुत ज्यादा मूर्ख हूं। उन्हें लगता है कि मैं अपने पैसे को संभाल के नहीं रख सकता हूं। अगर कोई मुझसे फाइनेंशियल हेल्प मांगता है तो मैं तुरंत दे देता हूं। हालांकि, ऐसा नहीं है, मेरे पास जो है, मैं उसे खर्च करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें