साल 2025 का वेलेंटाइन वीक अभी चल रहा है। इस वीक को अपने पार्टनर के साथ और भी यादगार बनाने के लिए आप शाहरुख खान की कुछ खास रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी चर्चित और ऑल टाइम हिट फिल्मों के बारे में..।
वेलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक हीरो की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास बॉलीवुड फिल्में देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की शानदार रोमांटिक फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
मोहब्बतें
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें
कॉलेज के लव बर्ड्स की अलग-अलग कहानियों को समेटे शाहरुख खान की ये फिल्म बॉलीवुड की ऑल टाइम हिट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस आज भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
साल 1995 में आई फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ऑल टाइम हिट रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म को वेलेंटाइन वीक पर आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।
4 of 8
कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
कल हो न हो
साल 2003 में आई फिल्म 'कल हो न हो' शाहरुख खान की रोमांटिक हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 8
देवदास
- फोटो : इंस्टाग्राम
देवदास
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म 'देवदास' आज भी फैंस की पहली पसंद रहती है। फिल्म में माधुरी दीक्षित के डांस और जैकी श्रॉफ के किरदार को भी फैंस ने बहुत सराहा था।
विज्ञापन
6 of 8
जब हैरी मेट सेजल
- फोटो : सोशल मीडिया
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। वेलेंटाइन डे स्पेशल बनाने के लिए ये फिल्म एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रोहित शेट्टी की इस ऑल टाइम हिट फिल्म को अपने पार्टनर के साथ देख आप वेलेंटाइन वीक को और भी खास बना सकते हैं।
कभी अलविदा न कहना
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य किरदारों में रहे। वेलेंटाइन वीक पर इस फिल्म को आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।