फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘चुप’ से सनी की वापसी और मां नहीं बनना चाहतीं राम चरण की पत्नी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 09 Jul 2022 07:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सनी देओल, राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोज कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। फैंस भी इंडस्ट्री में हो रही हलचल जानने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में हर रोज फिल्मी रैप से हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। आज भी कई फिल्मों के टीजर रिलीज हुए, तो किसी ने नई फिल्म की तैयारी शुरू की है। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक गुरु दत्त का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर आर बाल्की ने इसी खास दिन पर अपनी फिल्म 'चुप' का टीजर रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस टीजर के जरिए गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी है, जिसमें सनी देओल और साउथ सुपरस्टार सलमान दुलकर की शानदार एक्टिंग दिखाई दे रही है।  

Chup Teaser: थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ का टीजर हुआ रिलीज, सनी की वापसी और सलमान का बदला देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन

3 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों सामने आए फिल्म के ट्रेलर को देख अब दर्शकों की उत्सुकता पहले से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी बीच को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की माने तो थिएटर पर रिलीज होने के बाद आमिर खान की फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज की जाएगी।

Laal Singh Chaddha: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म! जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

4 of 11
रणवीर सिंह, शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
'शक्तिमान' भारतीय सिनेमा का मशहूर सुपरहीरो है, जिसकी फैन फॉलोइंग आज तक है और अब ये सुपरहीरो टीवी की दुनिया से निकलकर फिल्म के पर्दे पर आने वाला है। जी हां, मुकेश खन्ना के इस पॉपुलर टीवी सीरियल पर फिल्म बनने वाली है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया जाएगा। 'शक्तिमान' 90 के दशक का पॉपुलर सीरियल था। इसी वजह से फैंस के बीच अपकमिंग फिल्म का बज बना हुआ है। सीरियल में मुकेश खन्ना, वैष्णवी महंत और सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार नजर आए थे। ऐसे में हर कोई जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा। 

Shaktimaan: रणवीर सिंह निभाएंगे गंगाधर का किरदार, गीता बिस्वास के रोल में नजर आएगी यह अभिनेत्री!
विज्ञापन

5 of 11
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी शानदार फिल्मों की वजह से केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से राम चरण की महिला प्रशंसकों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन 10 साल पहले वह शादी करके अपनी फीमेल फैंस का दिल तोड़ चुके हैं। राम चरण ने उपासना से शादी की है। शादी के इतने साल बाद भी दोनों माता-पिता नहीं बन सके हैं। इसको लेकर उनसे हमेशा सवाल पूछा जाता है और दोनों ही इस सवाल का खुलकर जवाब भी देते हैं। 

Upasana Kamineni: शादी के 10 साल बाद भी मां बनने को तैयार नहीं राम चरण की पत्नी उपासना, बताई चौंका देने वाली वजह
विज्ञापन

6 of 11
पूजा हेगड़े, महेश बाबू - फोटो : social media
दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कलेक्शन किया था। फिलहाल अब इस फिल्म के बाद अभिनेता अपनी नई फिल्म के लिए तैयारी में जुट गए हैं। महेश बाबू अपनी आगामी फिल्म के लिए एक बार फिर से निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं। 

Mahesh Babu New Film: 'सरकारु वारु पाटा' के बाद इस फिल्म से धमाल मचाएंगे महेश बाबू, पूजा हेगड़े संग बनेगी जोड़ी
विज्ञापन

7 of 11
टेल इट लाइक अ वुमन - फोटो : insta-jacquelinef143
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस समय हॉलीवुड में भी अपने कदम जमा रही हैं। इन्हीं में मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने आज अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक ए वुमन' का पहला पोस्टर साझा किया है। सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि यह आठ महिला फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित है। जैकलीन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस परियोजना का हिस्सा होने पर गर्व है। एक्ट्रेस ने पोस्टर के साथ अपने साथ काम करने वाली महिला को एक्ट्रेस और निर्देशकों की तस्वीर भी साझा की है। 

Jacqueline Hollywood Film: जैकलीन ने शेयर किया अपनी हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर, लिखा- 'गर्व है कि...'

8 of 11
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। साउथ सुपरस्टार विक्रम के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद हर तरफ उनके हार्ट अटैक की खबरें वायरल हो रही थीं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि इस पूरे मामले पर एक्टर के बेटे ने प्रतिक्रिया देते हुए पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव ने दिल का दौरा पड़ने की सभी खबरों को अफवाह बताते हुए इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को दिल का दौरा नहीं पड़ा है और हर जगह चल रही खबर महज अफवाह है।

Chiyaan Vikram: विक्रम के बेटे ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, हार्ट अटैक की खबरों को बताया अफवाह

9 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : social media
दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार 8 जुलाई की शाम पवित्र अमरनाथ गुफा के पास अचानक बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। गुफा के पास पिछले 12 वर्षों में तीन बार अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना हो चुकी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बुरी तरह जान-माल का हानि हुई है। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Akshay Kumar: अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अक्षय कुमार ने व्यक्त किया दुख, लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
 

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण अपने 7 वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए वापस आ गया है। करण जौहर के टॉक शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। शो में उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट से लेकर अपने वार्डरोब तक पर खुलकर बात की। इस बीच रणवीर ने एक सवाल का जवाब देते हुए उर्फी जावेद का नाम लेकर सबको चौंका दिया। 

Koffee With Karan 7: रणवीर सिंह की तारीफ से खुशी से झूम उठीं उर्फी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- समझ नहीं आ रहा...
.
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' के बाद एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। आलिया पिछले कुछ हफ्तों से यूनाइटेड किंगडम में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही थीं। प्रेग्नेंसी के बावजूद, आलिया ने इस फिल्म के एक एक्टेंडेड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। गर्भावस्था के समय में भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनकी जमकर सराहना की जा रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

Alia Bhatt: बेबी बंप के साथ मुश्किल सीन करती नजर आईं आलिया, तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें