'कुबूल है', 'इश्कबाज', 'तेनाली राजा' जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह भादली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के परिवार के साथ ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लिए भी यह बेहद दुख भरी खबर है। अभिनेत्री लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पिछले तीन साल में चार बार पैरालिसिस का अटैक आ चुका था। एक मीडिया हाउस से अभिनेत्री के पति संजय सिंह ने बात करते हुए बताया कि निशी सिंह के आखिरी दिन कैसे रहे।