शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीब 2800 सिनेमाघरों के चार हजार स्क्रीन्स पर देश में और करीब 1200 स्क्रीन्स पर विदेश में रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ की सक्सेस पार्टी मुंबई में होनी अभी बाकी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में पता चला था कि फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये है और इस लिहाज से अगर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये सा उससे ऊपर कमा लेती है तो फिल्म हिट का तमगा पा जाएगी। लेकिन, बाद में आए आंकड़े ये बताते हैं कि फिल्म की मूल लागत 65 करोड़ रुपये रही और इसके प्रचार व सिनेमाघरों में प्रसार पर करीब 35 करोड़ रुपये और खर्च हुए हैं। यानी फिल्म की रिलीज लागत रही 100 करोड़ रुपये और इसे हिट का तमगा पाने के लिए कमाने चाहिए कम से कम 200 करोड़ रुपये।