तमिल और तेलुगू फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री पुष्पावल्ली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने वाली पुष्पावल्ली ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। पहली बार वह स्क्रीन पर युवा सीता के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद वह लीड रोल निभाने लगीं। 1926 में आज ही के दिन जन्म लेने वाली पुष्पावल्ली प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही थीं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।