रश्मिका मंदाना
- फोटो : instagram
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान रश्मिका ने कहा कि 'मेरे लिए छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं। मैं जागती हूं और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताती हूं। अपने दोस्तों से मिलती हूं, इससे मुझे खुशी मिलती है। शब्द वास्तव में शक्तिशाली होते हैं और वो किसी व्यक्ति को बना या बिगाड़ सकते हैं, यही वजह है कि जब कोई कुछ कहता है, तो ये मेरे लिए मायने रखता है। मैं अपनी डायरी में छोटी से छोटी बात लिखती हूं।'