टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की है। बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले वर्ष 2009 में दलजीत ने शालीन भनोट से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अब निखिल पटेल के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए वह तलाकशुदा और अपने साथी को खो चुके लोगों को एक संदेश देती नजर आई हैं।