साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला है। पुष्पा के रिलीज होने के तीसरे दिन भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 'पुष्पाः द राइज के हिंदी भाषा में रिलीज होने पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन से लेकर रोमांस तक का तड़का मिल रहा है। फैंस को फिल्म की कहानी से लेकर रश्मिका और अल्लू अर्जुन की एक्टिंग तक, सब कुछ काफी पसंद आ रहा है। इसी वजह से इस फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसलिए पहले दिन से ही पुष्पा का कलेक्शन भी काफी शानदार चल रहा है, जो तीसरे दिन भी जारी रहा।