फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Trolled: फैट शेमिंग के बाद एक बार फिर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, भड़के यूजर्स बोले- और सिर पर बिठाओ

Wed, 29 Jun 2022 01:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पाः द राइज' के बाद से हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों के चहेते बन गए हैं। दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और जहां भी उन्हें स्पॉट किया जाता है फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए घेर लिया। लेकिन वह अपनी कार की ओर बढ़ गए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में अल्लू अर्जुन गाड़ी की ओर जाते दिख रहे हैं। इस दौरान वहां फैंस और पैपराजी की भीड़ लग गई। ऐसे में उन्हें पोज देने के लिए कहा गया, तो वह रुके नहीं और अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए। उनका यह बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया और अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के वायरल होते इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और सिर पर बिठाओ, पुष्पा पोज नहीं देगा साला’, तो दूसरे ने लिखा, ‘सुना था साउथ के स्टार बहुत हंबल होते हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इतना एटीट्यूड लेकर कहां जाओगे’, तो दूसरे ने लिखा, ‘पुष्पा के बाद ये भी बदल गए।’ वहीं, फैंस अल्लू अर्जुन का स्पोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा कि वह जल्दी में रहे होंगे, तो दूसरे ने कहा कि अल्लू अर्जुन ऐसे नहीं हैं।

विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों भी अल्लू अर्जुन को ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा था। उन्हें बढ़े हुए वजन के चलते फैट शेमिंग का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें बूढ़ा, मोटा और भी बहुत कुछ कह रहे थे। बता दें कि अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिलहाल शूटिंग की तैयारी चल रही है और शूटिंग अगस्त के अंत तक शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें